Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव सांघी निवासी युवक पर हुए जानलेवा हमला करने का मामलावारदात में शामिल पांचवा आरोपी किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव सांघी निवासी युवक पर हुए जानलेवा हमला की वारदात में शामिल रहे पांचवा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ़ उप.नि अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 03.12.2022 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव सांघी निवासी युवक लड़ाई-झगडे में घायल होकर पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घायल युवक की पहचान आकाश पुत्र अरुण निवासी गांव सांघी रोहतक के रुप मे हुई। आकाश के भाई सागर की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे धारा 148/149/323/506 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 421/2022 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 03.12.2022 को आकाश मेरी गोल्ड स्कूल मे रेस मारने गया हुआ था। साहिल, विकास उर्फ़ केडी, ओमबीर उर्फ़ ढिग व अन्य साथियों सहित हाथो मे डंडे व लाठी सहित आए और सागर पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। 

मामले की जाँच सीआईए-1 स्टाफ़ टीम द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.03.2023 को सीआईए-1 स्टाफ स.उप.नि. सुशील के नेतृत्व में वारदात में शामिल रहे आरोपी जयदीप पुत्र टेकराम निवासी गांव सांघी को गिरफ़्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे चार आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version