Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने का प्रयास सफल ना होने पर मोटरसाईकिल को आग लगाने के मामले का आरोपी किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने काठमंडी पुल के नीचे मोटरसाईकिल चोरी करने का प्रयास सफल ना होने पर मोटरसाईकिल को आग लगाने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि सुमित निवासी काठमंडी की शिकायत के आधार पर धारा 435 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि सुमित टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। सुमित अपनी मोटरसाईकिल व गाडी को काठमंडी पुल के नीचे खडी करता है। दिनांक 24.05.2022 को सुमित रात करीब 12 बजे अपनी गाडी मे सवार होकर घर वापिस आया। सुमित ने गाडी को पुल के नीचे मोटरसाईकिल के साथ खडी कर दी। रात करीब 1.30 बजे सुमित के मकान के पास आग-2 का शोर सुनाई दिया। सुमित ने नीचे आकर देखा तो उसकी मोटरसाईकिल मे आग लगी हुई थी।

मामले की जांच पुलिस चौकी जनता कालोनी मे तैनात मुख्य सिपाही नरेश द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान मामले मे धारा 379/511 भा.द.स. जोडी गई। दिनांक 04.08.2022 को पुलिस टीम ने आरोपी मनोज उर्फ मोनू उर्फ बावला पुत्र कृष्ण उर्फ मुन्ना निवासी काठमंडी रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

Exit mobile version