रोहतक पुलिस की टीम ने आर्य नगर एरिया मे स्थित घर से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 28.10.2022 को गांव फरमाना जिला सोनीपत हाल पुरानी कोर्ट क्वाटर रोहतक निवासी मनोज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 23.10.2022 को मनोज अपने परिवार सहित जिला सोनीपत गए हुए थे। दिनांक 28.10.2022 को मनोज वापिस आया तो दरवाजा टूटा हुआ मिला व घर से गेहूं की बोरी, सोने-चांदी के आभुषण व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। अज्ञात युवको ने घर का ताला तोडकर मनोज के घर से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है।

मामले की जांच स.उप.नि. कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.12.2022 को आरोपी अनुज पुत्र नरसिंह निवासी गांव मोखरा रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!