रोहतक पुलिस की टीम ने मॉडल टाउन मे स्थित घर के सामने से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक अरविंद सिंह बताया कि गांव चमारियां निवासी हिमांशु ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 24.02.2023 को हिमांशु अपने किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मॉडल टाउन मे अपने साथी के घर पर आय़ा था। हिमांशु ने मोटरसाइकिल को अपने साथी के घर के बाहर खडा कर अंदर चला गया। अज्ञात युवक पीछे से हिमांशु की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच मुख्य सिपाही जयप्रकाश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.02.2023 को आरोपी गोलू पुत्र प्रमोद निवासी जसबीर कालोनी को गिरफ्तार किया गया है।

