Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने हरियाणा रोडवेज में बहादुरगढ सब डिपो में कार्यरत परिचालक व चालक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने की वारदात मे शामिल रहे आरोपी किये गिरफ्तार!!

रोहतक पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए हरियाणा रोडवेज में बहादुरगढ सब डिपो में कार्यरत परिचालक व चालक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी बस मालिक मंजीत व हैल्पर सुनील को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को कल पेश अदालत किया जाएगा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव बिराही निवासी प्रदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि प्रदीप हरियाणा रोडवेज डिपो झज्जर बहादुरगढ मे रोडवेज बस मे बतौर चालक की नौकरी करता है। दिनांक 10.09.2022 को प्रदीप बस न. एचआर63सी7028 को लेकर बहादुरगढ से हिसार के लिए जा रहा था। जिस बस मे संदीप परिचालक है। प्रदीप जब बस को लेकर रोहतक मे स्थित शीला बाईपास पुल के उपर चढा तो पीछे से आ रही कार न. एचआर12एएच3306 ने बस को ओवरटेक करते हुए बस को रुकवा लिया। कार से तीन चार युवक हाथो मे डंडा लिए हुए उतरे व गाली गलौच करते हुए रोडवेज बस मे चढ गए। परिचालक संदीप ने बस रुकवाने व गाली गलौच करने का कारण पुछा तो उन्होने अपने आप को प्राईवेट बस का मालिक बताते हुए प्राईवेट बस के आगे लगाकर सवारी चढाने का बोलकर संदीप के साथ लाठी-डंडो से मारपीट करने लगे। बस मे बैठी सवारियो ने संदीप का बीच बचाव किया। प्राईवेट बस मालिक व उसके साथ आए युवक गाली व धमकी देते हुए कार मे सवार होकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच स.उप.नि. प्रदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.09.2022 को आरोपी मंजीत (प्राईवेट बस मालिक) पुत्र बलजीत निवासी भगवतीपुर व सुनील (बस हैल्पर) पुत्र आजाद निवासी रिढाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंजीत का बस अड्डा पर सवारियों को लेकर प्रदीप व संदीप के साथ झगड़ा हुआ था। उसी बात की रंजिश रखते हुए मंजीत ने सुनील के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. मंजीत पुत्र बलजीत निवासी भगवतीपुर
  2. सुनील पुत्र आजाद निवासी रिढाना जिला सोनीपत
Exit mobile version