रोहतक पुलिस की टीम ने जनता कालोनी के एरिया से हुई स्कूटी चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि शिवाजी कालोनी निवासी सोनिया ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया दिनांक 27.01.2023 को सोनिया ने सुबह करीब 10.15 बजे काठ मंडी के पास स्थित अपनी दुकान के साथ लगती गली मे अपनी स्कूटी को खडा किया था। रात करीब 9 बजे सोनिया अपने घर जाने के लिए निकली तो उसे अपनी स्कूटी वहां खडी नही मिली।  अज्ञात युवक स्कूटी चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच पुलिस चौकी जनता कालोनी मे तैनात मुख्य सिपाही सुभाष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.02.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी  जितेन्द्र पुत्र शिवदत निवासी शिवम एन्क्लेव रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!