Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने पर्स छीनने की वारदात मे शामिल आरोपी किया गिरफ्तार!!

रोहतक पुलिस की टीम ने पर्स छीनने की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सुभाष रोड नजदीक सिविल अस्पताल निवासी सुशील ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि सुशील पेशे से डेंटल डॉक्टर है और सुशील डेंटल केयर के नाम से क्लिनिक है। दिनांक 18.09.2022 को सुबह करीब 11 बजे सुशील अपने क्लिनिक के बाहर खडा था। सुशील ने पिछली जेब से अपना पर्स निकाला तो अज्ञात युवक पीछे से आकर सुशील से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। सुशील के पर्स मे करीब 1200/- रुपये व आधार कार्ड मौजूद थे।
मामले की जांच स.उप.नि संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.09.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी हिमांशु पुत्र सतीश निवासी विश्वकर्मा नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा 1200/- रुपये बरामद किये गये है।
गिरफ्तार आरोपीः-
हिमांशु पुत्र सतीश निवासी विश्वकर्मा नगर रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 371 दिनांक 18.09.2022 धारा 379ए भा.द.स. थाना आर्य नगर

Exit mobile version