Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने सापंला निवासी युवक की चोट लगने के कारण दौराने ईलाज हुई गैर ईरातदन हत्या के मामले मे आरोपी बडे भाई को किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने सापंला निवासी युवक की चोट लगने के कारण दौराने ईलाज हुई गैर ईरातदन हत्या के मामले मे आरोपी बडे भाई को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी फुलकुमार का अपने भाई के साथ झगडा हुआ जिसके चलते आरोपी रात के समय सो रहे अपने भाई को चोटे मारकर मौके से फरार हो गया। घायल हुए राजकुमार की दौराने ईलाज मौत हो गई। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि दिनांक 29.09.2022 को सापंला निवासी जिते सिंह ने थाना मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 323/506 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि जीते के दो बेटे है। बडा बेटा फुल कुमार व छोटा राजकुमार है। दिनांक 25.09.2022 को रात करीब 10 बजे दोनो भाईयो का झगडा हुआ जिस दौरान फुलकुमार ने अपने भाई राजकुमार को जान से मारने की धमकी दी। जीते सिंह ने अपने दोनो बेटो का झगडा शांत करवाया। रात के समय फुलकुमार अपने घऱ मे वह राजकुमार प्लाट मे सोया हुआ था। रात के समय फुलकुमार ने उठकर अपने भाई राजकुमार को चोटे मारकर मौके से फरार हो गया। दिनांक 26.09.2022 को सुबह करीब 6 बजे राजकुमार को घायल अवस्था मे ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। मामले की जांच उप.नि. समुन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच मामले मे धारा 304 भा.द.स जोडी गई। दिनांक 02.12.2022 को आऱोपी फुल कंवर पुत्र जिले सिंह निवासी खेडी सापंला को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version