रोहतक पुलिस की टीम ने सन् 2018 मे नांगलोई निवासी युवक पर जानलेवा हमले की वारदात मे 5 साल से फरार चल रहे अति वांछित व पांच हजार रुपये ईनामी अपराधी जगदीश को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 26.09.2018 को नांगलोई,दिल्ली निवासी संजीव ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि संजीव सैटरिंग व गोदाम का किराये का काम करता है। दिनांक 26.09.2018 को अपनी जीप मे सवार होकर संजीव नागलौई से रोहतक अपने निजी काम के लिए आ रहा था। दोपहर करीब 3 बजे संजीव जब रोहतक दिल्ली रोड पर स्थित गोयल पट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार सवार जगदीश व अन्य युवक ने संजीव की जीप के आगे अपनी कार को लगाकर संजीव को रोक लिया। जगदीश के साथ आए युवक ने संजीव का गला पकड लिया व जगदीश ने पिस्तौल से संजीव पर तीन फॉयर किए। संजीव ने भागकर अपनी जान बचाई। जगदीश व उसका साथी ने संजीव का मोबाईल फोन व जीप की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच स.उप.नि. प्रदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.11.2022 को आरोपी जगदीश पुत्र जयनारायण निवासी गांव बैरोदा जिला सोनीपत हाल किराएदार सैक्टर-23 सोनीपत को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वारदात के समय से ही फरार चल रहा था। रोहतक पुलिस द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया। आरोपी रोहतक पुलिस की अति वांछित की सूची मे शामिल है। आरोपी को अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका है। आरोपी ने फरारी का समय दिल्ली, सोनीपत व जम्मू मे छिपकर रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः-
जगदीश पुत्र जयनारायण निवासी गांव बैरोदा जिला सोनीपत हाल किराएदार सैक्टर-23 सोनीपत
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 472 दिनांक 26.09.2018 धारा 323/341/379/307/341 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना अर्बन एस्टेट
