Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने दिल्ली गोल चक्कर बाईपास के आसपास हरियाणा रोडवेज बस मे हुई लैपटाप चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि राहुल निवासी सांपला की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 23.07.2022 को सांय करीब 7.30 बजे राहुल रोहतक बस स्टैण्ड से सांपला जाने के लिए रोडवज बस मे बैठा था। राहुल ने बस के अंदर अपने लैपटाप को बस सीट के उपर सामान रखने की जगह जाली पर रख दिया। बस जब दिल्ली बाईपास गोल चक्कर से आगे निकली तो राहुल की नजर अपने लैपटाप बैग पर पडी। राहुल को लैपटाप बैग गायब हुआ मिला। लैपटाप बैग मे लैपटाप व चार्जर था। मामले की जांच पुलिस चौकी सेक्टर-1 मे तैनात मुख्य सिपाही सुरेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.08.2022 को पुलिस टीम ने आरोपी बलराम उर्फ काले पुत्र हरिश निवासी आर्यनगर रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!