Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने रामनगर मे निर्माणाधीन मकान से हुई बिजली के तारो की चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रामनगर मंदिर वाली गली रोहतक निवासी नरेश ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि नरेश अपना नया मकान बना रहा है। जिसमे बिजली की फिटिंग का कार्य चल रहा है। दिनांक 23/24 सितम्बर 2022 की रात को अज्ञात युवक दिवार से कूदकर बिजली फिटिंग की तारे काटकर चोरी कर मौके से फरार हो गया।


मामले की जांच स.उप.नि. संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो मे आरोपी चोरी करते हुए कैद हो गया। दौराने जांच दिनांक 28.09.2022 को पुलिस टीम ने आरोपी हितेश पुत्र सुरेश निवासी आजाद नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
हितेश पुत्र सुरेश निवासी आजाद नगर रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 389 दिनांक 26.09.2022 धारा 457/380 भा.द.स. थाना आर्य नगर

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!