Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने स्नैचिंग की वारदात मे फरार चल रहे बेल जम्पर को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने स्नैचिंग की वारदात मे फरार चल रहे बेल जम्पर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया गया है। प्रभारी थाना शहर रोहतक पीएसआई राजू सिंधू ने बताया कि दिनांक 27.03.2021 को कार्तिक उर्फ चीकू ने अपने अन्य दो साथियो के साथ मिलकर भिवानी फ्लाई ओवर के पास युवक से मोबाइल फोन व रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना शहर मे धारा 379बी/34 भा.द.स.के तहत अभियोग संख्या 186/2021 अंकित किया गया। वारदात मे शामिल रहे आऱोपी कार्तिक उर्फ चीकू पुत्र बिजेन्द्र निवासी गढी मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी अदालत के आदेश पर जमानत पर आने के बाद वापिस जेल नही गया और फरार हो गया। दौराने जांच स.उप.नि कुलदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दिनांक 22.03.2023 को आरोपी बेल जम्पर कार्तिक उर्फ चीकू  को गिरफ़्तार किया गया है।

Exit mobile version