Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार सवार दो युवक अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार, दो देशी पिस्तौल और राउंड बरामद



रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त गाडी सवार दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देशी पिस्तौल व दो रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 24.05.2026 को मुख्य सिपाही नरेश के नेतृत्व मे स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गांव मदीना बस स्टैण्ड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मदीना अजायब रोड पानी की डिग्गी के पास बिना नम्बर प्लेट की स्वीफ्ट गाडी मे बैठे दो युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान रवि पुत्र जयबीर व जयकुमार पुत्र गंगादत निवासीगण सांगा जिला भिवानी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवको के पास से दो देशी पिस्तौल व दो रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 157/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version