Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, युवक और महिला गिरफ्तार; 912 ग्राम अफीम और 9.14 ग्राम हेरोइन बरामद

   रोहतक पुलिस की टीम ने अगल-2 स्थानो से महिला व युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 912 ग्राम अफीम व महिला से 9 ग्राम 14 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुआ है। दोनो आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि उप.नि जयबीर के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम हनुमान मंदिर दिल्ली रोड पुल के नीचे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रदीप पुत्र सुरजभान निवासी चिडी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 912 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 274/2026 अंकित किया गया है।

अपराध शाखा महम की टीम ने स.उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व मे दौराने गश्त गांव सैमाण (पुठ्ठी) रोड के पास से पूनम निवासी पुठ्ठी को काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 9 ग्राम 14 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ थाना महम मे अभियोग संख्या 324/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version