Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का किया खुलासा; मोटरसाईकिल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने हसनगढ के पास स्थित पैराडाईज होटल के पास पिस्तौल के बल पर हुई लूट की वारदात को हल करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। वारदात में शामिल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण ने बताया कि दिनांक 18.08.222 को गांव बरौणा जिला सोनीपत निवासी संजय की शिकायत के आधार पर थाना सांपला मे धारा 379बी/285/392 /394/341/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 378/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि संजय ने गांव हसनगढ मे मनी ट्रांसफर के नाम से दुकान कर रखी है। दिनांक 18.08.2022 को रात करीब 8.45 बजे संजय अपनी दुकान से 2 लाख 50 हजार रुपये पीठ्ठू बैग मे डालकर अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने घर गांव बरोणा जाने के लिए निकला। संजय के ताउ का लडका प्रदीप संजय के पीछे-2 अपनी मोटरसाईकिल पर चल रहा था। संजय जब पैराडाईज होटल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे मोटरसाईकिल सवार युवको ने संजय के आगे मोटरसाईकिल लगाकर संजय को रोक लिया। मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात युवक मोटरसाईकिल से उतरकर संजय के पास आए व पिस्तौल तानकर संजय का पीठ्ठू बैग छीन लिया। संजय के ताउ के लडके प्रवीण ने रोकने की कोशिश की तो अज्ञात युवको ने हवाई फॉयरिंग कर मोटरसाईकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। संजय के पीठ्ठू बैग मे 2 लाख 50 हजार रुपये मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना मे मामले की गभ्भीरता को देखते हुए मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण के नेतृत्व में पुलिस जांच टीम का गठन किया गया जिसमे प्रभारी थाना सांपला राकेश सैनी, सीआईए-2 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक नवीन जाखड, साईबर सैल प्रभारी स.उप.नि. अमित कुमार को शामिल किया गया। दौराने जांच दिनांक 21.08.2022 को उप.नि. अनुप के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अंकुश पुत्र मिंटु, अंशु पुत्र नीरज निवासीगण गांव बरौणा जिला सोनीपत, प्रवीण पुत्र सत्यवान, रितिक पुत्र औमप्रकाश निवासीगण गांव हसनगढ रोहतक व अमन पुत्र जोगेन्द्र निवासी गांव लाढौत, रोहतक को गिरफ़्तार किया है।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया है। बरामद मोटरसाईकिल चोरीशुदा है जिस संबंध में थाना सापंला में पहले ही मामला दर्ज है। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा है जिसे गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण ने बताया कि जिला रोहतक मे स्नैचिंग व लूट की वारदातो पर रोक लगाने के लिए रोहतक पुलिस द्वारा लगातार पट्रोलिंग, गश्त व निगरानी कर अपराधियो पर नजर रखी जा रही है जिसके कारण पिछली साल 2021 की अपेक्षा साल 2022 मे थाना सांपला के एरिया मे लूट व स्नैचिंग की वारदातो मे 75 प्रतिशत की गिरावट आई है। थाना आईएमटी के एरिया मे भी पिछले साल की तुलना में 45 प्रतिशत तक की कमी आई है। रोहतक पुलिस द्वारा हाल में किलोई में पैट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात को भी हल करने के अथक प्रयास किए जा रहे है जिसमें पुलिस को आरोपियों के बारे में पुख्ता सबूत हाथ लगे है। रोहतक पुलिस द्वारा जल्द ही किलोई पैट्रोल पंप की वारदात का भी खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version