रोहतक पुलिस ने साइबर सेल टीम की मदद से खोए हुए 33 मोबाइल फोन की तलाश की। बरामद मोबाइल फोन पीड़ितों को सौंप दिए गए। मोबाइल फोन पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने बताया कि साइबर सेल की मदद से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए। उनके मालिकों को पुलिस कार्यालय में बुलाया गया और मोबाइल फोन सौंप दिए गए।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल प्रभारी एएसआई अमित ने टीम के साथ मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट के लिए सीईआईआर वेब पोर्टल लॉच किया गया है। शिकायतकर्ता अपने मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करवा सकता है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!