रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव बहलबा से पुलिस द्वारा महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान महिला से 1 किलो 70 ग्राम चरस बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने पकड़ी गई महिला से पूछताछ शुरू कर दी है और एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बहलबा में एक महिला को चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहलत के ताशो के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 1 किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!