संविधान दिवस के अवसर पर सभी थानो में संविधान दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया तथा जवानों को संविधान के उद्देश्य बारे अवगत कराया। देश की अखंडता व प्रभुता को बनाये रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व है।

रोहतक पुलिस के जवानों ने संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण करते हुए प्रतिज्ञा ली है। जवानों को संविधान में प्रदत्त अधिकारियों कर्तव्यों बारे जागरूक किया गया। भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए है।

जवानों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहने बारे बताया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!