Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस अधिकारियों/जवानो ने पुलिस लाईन, थाना/चौकी मे किया श्रमदान

रोहतक पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशानिर्देशों के अनुसार आज पुलिस द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस लाईन में जिला पुलिस के जवानों ने भाग लिया तथा लाईन परिसर की सफाई की। इसके अलावा थाना/ चौकियो में भी सफ़ाई अभियान चलाया गया है। सफाई अभियान में महिला कर्मचारियो ने भी बढ-चढकर भाग लिया है। बारिश के मौसम में फैल रहे घासफूस को काटा गया। मैदान, पार्क, छतों पर एकत्रित हो रहे पानी की सफाई की गई तथा पानी का ठहराव ना हो इसके उपाए किए गए। पुलिस लाईन, थाना/चौकी मेंं कूड़े कचरे को इकट्ठा कर साफ़ सफ़ाई की गई। 

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने कहा कि हम सभी को अपने आस पास साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में गंदगी से कई बिमारियों के फैलने की संभवना बढ जाती है। हम सभी को अपने कार्यस्थलों तथा रिहायशी स्थानों पर निरंतर सफाई अभियान चलाते रहना चाहिए ताकि हम स्वच्छ वातावरण में काम कर सके तथा रह सके। पुलिस द्वारा समय-2 पर इस तरह के अभियान चलाए जाते है जो आगी भी जारी रहेंगे।

Exit mobile version