रोहतक पुलिस ने गांव निडाना निवासी दिनेश की हत्या की वारदात में शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
बहु अकबरपुर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि 10 नवंबर को सूचना मिली थी कि गांव निडाना में हरिजन चौपाल के पास दिनेश को चाकू मारा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दिनेश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पीजीआई में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।
मृतक दिनेश के भाई प्रदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनेश नहर विभाग दादरी मे नौकरी करता था। 10 नवंबर को प्रदीप रात करीब साढ़े 7 बजे प्रदीप गांव से हरिजन चौपाल की तरफ आ रहा था। प्रदीप ने देखा कि विष्णु, विष्णु के दोनों लड़के, पत्नी और मुकेश, मुकेश के दोनों लड़के, सोनु, सुनील तथा प्रदीप पुरानी रंजिश रखते हुए दिनेश का रास्ता रोक लिया। विष्णु ने अपने हाथ मे लिए हुए छुरे से दिनेश की छाती पर वार किया व चोट मारी।
दिनेश को चोट लगने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रदीप अपने भाई को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच एसआई जयभगवान ने की। जांच के दौरान आरोपी गांव निडाना निवासी सावन को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे मुख्य आरोपी विष्णु को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
