अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि रोहतक पुलिस ने गांव गुढाण मे स्थित श्री माता देवी मंदिर मे लगे मेले के दौरान दगंल देखने आये व्यक्तियो को साइबर अपराध बारे जागरूक किया गया। थाना कलानौर साइबर हैल्प डेस्क प्रभारी पीएसआई दिनेश ने आमजन को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक और क्यू आर कोड पर क्लिक ना करे। साथ में किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी और बैंक डिटेल्स, डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा ना करे। ना ही बिना जांचे परखे किसी थर्ड पार्टी द्वारा भेजी गए ऐप्स को डाउनलोड ना करे, नही तो अपराधी आसानी से आपकी पूरी निजी जानकारी चुरा सकता है। समय-समय पर अपने पासवर्ड चेंज करते रहे और मजबूत पासवर्ड बनाए जो की अपनी निजी डिटेल्स से संबंध नही रखता हो।
आगे बताया कि वह किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखकर होने वाले संभावित साइबर अपराध से अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। इन सावधानियों में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदारी करना, किसी भी अज्ञात एप्लीकेशन को डाउनलोड करना, पेटीएम पर पैसे निकालते समय अज्ञात व्यक्तियों से सावधान रहना, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को ना शेयर करना, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर व ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करने बारे आदि जैसी सावधानियां बरतने बारे जागरुक किया गया। इसके अलावा सोशल साइट्स पर अज्ञात लोगों से दोस्ती करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख करने बारे, अज्ञात नंबर से आई वीडियो कॉल ना उठाने आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। इस तरह की छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को साइबर अपराधों से खुद को सुरक्षित रख सकते है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नम्बर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवायें जितनी जल्दी हो सके तुरंत कंप्लेंट न.1930 या डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा नजदीक पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क अथवा साइबर क्राईम थाना की मदद लें।

