पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि त्योहारों के मध्यनजर बाजारों में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोहतक पुलिस द्वारा यातायात व सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र के नेतृत्व मे यातायात प्लान के तहत शहर में अम्बेडकर चौक से वाल्मिकी चौक तक शहर रोहतक मे रुट प्लान तैयार किया गया है। जिसके लिए कई जगह नाकाबंदी कर रूट डायवर्ट किया गया है।
आमजन के वाहनों के लिए तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रोहतक पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ा करे तथा यातायात पुलिस द्वारा तय किए गए रुट पर ही चले। आमजन से अपील है कि यातायात नियमो की सख्ती से पालना करे। आमजन सड़क पर अपना वाहन पार्क न करे इसके लिए झज्जर रोड टी-प्वाईंट से लेकर कच्चा बेरी रोड़ तक तथा झज्जर रोड टी-प्वाईंट से रेलवे स्टेशन तक पैदल गश्त लगाई गई है।
इसके अतिरिक्त थाना शहर रोहतक, थाना पुरानी सब्जी मंडी व थाना आर्यनगर की राईडर/पीसीआर/ईआरवी को भी बाजार व भीड़-भाड वाले एरिया में गश्त करने के आदेश दिए गए है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें।
रोहतक पुलिस ने त्योहारों के मध्यनजर शहर में किए गए यातायात के पुख्ता प्रबंध
शांतमई चौक, गोहाना अड्डा, छोटूराम चौक तक के मार्ग को किया वन-वे
रूट डायवर्जन के लगाई गए नाके व तीन जगह बनाई गई पार्किंग
झज्जर रोड टी-प्वाईंट से कच्चा बेरी रोड तक लगाई गई पैदल गश्त
नाकाबंदी व रूट डायवर्जन प्वाईंट
- झज्जर रोड टी-प्वाईंट, 2. कच्चा बेरी रोड रोहतक, 3. शांतमई चौक, 4. गोहाना अड्डा,
- छोटूराम चौक
डायवर्जन रुट
- रेलवे स्टेशन व झज्जर रोड की तरफ आने वाले सभी वाहन गोहाना अड्डा रोहतक की तरफ जाएगें। जिन वाहनों को छोटूराम चौक की तरफ जाना है वे गोहाना अड्डा होते हुए छोटूराम चौक जाएगे।
- गोहाना अड्डा व गोहाना की तरफ से आने वाले वाहन छोटू राम चौक होते हुए शांतमई चौक व झज्जर रोड की तरफ जाएगे।
पार्किंग
शांतमई व शौरी मार्केट में जाने वाले व्यक्ति अपना वाहन दुर्गा भवन मंदिर की पार्किंग में खड़ा करेंगे। पार्किंग फुल होने के बाद एलिवेटिड रोड से वाहनो को थाना शहर रोहतक के सामने पुराना बस अड्डा रोहतक पर स्थित पार्किंग में वाहनों को पार्क करेंगे। इसके अतिरिक्त एलिवेटिड रोड़ पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्किंग में भी आमजन अपने वाहन खड़े कर सकते है। उक्त पार्किंग फुल होने के बाद वाहनों को पुराना बस अड्डा की खाली जगह पर पार्क किया जाएगा। इसके लिए रोहतक पुलिस द्वारा पार्किंग स्थलों पर अलग से पुलिस बल तैनात किया गया है।

