Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान,अदालत से फरार चल रहे 96 आरोपी काबू

रोहतक पुलिस द्वारा आज फरार चल रहे आरोपियो को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत अदालत में विचाराधीन मामलों में फरार चल रहे आरोपियो को काबू करने के लिए छापेमारी की गई।


पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा-निर्देशों अनुसार प्रत्येक थाना अनुसार टीमों का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त सीआईए स्टाफ, एवीटी स्टाफ, एएनसी स्टाफ व पीओ स्टाफ से भी अलग-2 टीमों का गठन किया गया। 


आज सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत गठित की गई विभिन्न टीमों ने छापेमारी करने शुरू की। अभियान के दौरान उन आरोपियो के ठिकानों पर छापेमारी की गई जिन्हें पुलिस द्वारा आपराधिक मामलें में पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जो मामला अदालत में विचाराधीन है तथा अदालत द्वारा जमानत पर आए हुआ है। लेकिन जमानत पर आने के बाद अदालत में हाजिर नही आ रहे तथा फरार चल रहे है जिनकें खिलाफ अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

ऐसे सभी आरोपियों की सूची तैयार की गई तथा विशेष अभियान के तहत गठित की गई टीमों को थाना अनुसार व एरिया अनुसार सूची सौपी गई। प्रत्येक टीम ने आरोपियों के घरों व संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है तथा आरोपियो को काबू करने के प्रयास किए है। जिसके फलस्वरूप जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत 96 आरोपियो को काबू करने में सफलता मिली है। अभियान के दौरान एवीटी स्टाफ द्वारा 14, सीआईए-1 स्टाफ द्वारा 9, थाना कलानौर व आर्यनगर द्वारा 8-8 व पीओ स्टाफ द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य थानों द्वारा भी आरोपियों को काबू किया गया है। 

जिला पुलिस द्वारा समय-2 पर विशेष अभियान चलाकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। जिला पुलिस की कार्यावाही आगे भी जारी रहेंगी।
Exit mobile version