Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हंगामा करने वालो के खिलाफ रोहतक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक 145 व्यक्तियों को किया काबू


रोहतक पुलिस द्वारा गत रात्रि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व हंगामा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान शाम 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक चलाया गया। अभियान के तहत अलग-2 स्थानों पर अलग-2 पुलिस टीमों ने छापेमारी करते हुए कुल 145 व्यक्तियो को काबू किया गया है। व्यक्तियों के खिलाफ 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई। रोहतक पुलिस द्वारा समय-2 पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते है जो आगे भी जारी रहेंगे।


सहायक पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री वाई.वी.आर. शशि शेखर ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र बिजारणिया के आदेशानुसार कार्यवाही करते हुए रोहतक पुलिस द्वारा विभिन्न माघ्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने व हंगामा करने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया। दिनांक 18.03.2025 को रोहतक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर ऐसे चिन्हित किए गए स्थानों पर एक-साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान इन स्थानों से लोगों को सड़क किनारे, फुटपाथ पर या गाड़ी के अन्दर बैठकर शराब का सेवन करते हुए या हंगामा करते हुये पाये गये। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना आर्य नगर पुलिस द्वारा 5 व्यक्ति, थाना शहर रोहतक पुलिस द्वारा 10 व्यक्ति, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम द्वारा 12 व्यक्ति, थाना सांपला पुलिस टीम द्वारा 20 व्यक्ति, महम पुलिस टीम द्वारा 13, कलानौर पुलिस टीम द्वारा 12 व्यक्ति, बहुअकबरपुर पुलिस टीम द्वारा 05 व्यक्ति, शिवाजी कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा 08 व्यक्ति, आईएमटी पुलिस टीम द्वारा 11 व्यक्ति, पीजीआईएमएस पुलिस टीम द्वारा 8 व्यक्ति, लाखनमाजरा पुलिस टीम द्वारा 11 व्यक्ति, सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा 10 व्यक्ति, सदर पुलिस टीम द्वारा 12 व्यक्ति, पुरानी सब्जी मंडी पुलिस टीम द्वारा 03 व्यक्ति व महिला थाना पुलिस द्वारा 05 व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हगांमा करते हुए काबू किया गया है। एएसपी ने बताया कि कि जिला पुलिस दवारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन न करे।

Exit mobile version