Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 14 सितम्बर को सैनी शिक्षण संस्थान मे होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के कारण रूट होगा डायवर्ट, सैनी स्कूल रोड आमजन के लिए रहेगा अवरुद्ध

रविवार को सुबह 08 बजे से लेकर वीवीआईपी कार्यक्रम के समापन तक किये गये रुट डायवर्जन
कार्यक्रम मे आने वाले वाहन चालको के लिये पुलिस लाईन मैदान, राजकीय महिला महाविद्यालय व पशु अस्पताल नजदीक हैफेड चौक मे बनाई गई पार्किंग

रोहतक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुये बताया कि दिनांक 14 सितम्बर 2025 को सैनी शिक्षण संस्थान मे वीवीआईपी कार्यक्रम होना है। जिस
जिस कारण दिनांक 14.09.2025 को सुबह 08 बजे से लेकर कार्यक्रम के समापन तक सैनी स्कूल रोड आमजन के लिये अवरुद्ध रहेगा। सैनी स्कूल रोड टी प्वाइंट नजदीक सुखपुरा चौक से लेकर रेडियो स्टेशन चौक तक का रोड व्हीकल फ्री रहेगा। केवल आपत वाहन जैसे एम्बुलैंस, फॉयरब्रिगेड, पुलिस वाहन आदि ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए नाकाबंदी की जायेगी। आमजन से अपील सैनी स्कूल रोड एरिया मे स्थित कॉलोनी मे रहने वाले व्यक्ति आवागमन से बचे। पुलिस द्वारा डायवर्ट किए गए रुट का चयन करे।
डायवर्ट रुट:-

  1. अम्बेडकर चौक की तरफ से सुखपुरा चौक की तरफ जाने वाले वाहन छोटूराम चौक होते हुये गोहाना अड्डा, दयानंद मठ चौक होते हुये सुखपुरा चौक की तरफ पहुंचेगें।
  2. सुखपुरा चौक से अम्बेडकर चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालक वाया दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा, छोटूराम चौक होते हुये अम्बेडकर चौक पहुंचेगे।

पार्किंग-
वीवीआईपी कार्यक्रम मे आने वाले वाहन चालको के लिये तीन जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस लाइन मैदान, राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक व पशु अस्पताल नजदीक हैफेड चौक में पार्किंग बनाई गई है। वीवीआईपी कार्यक्रम मे आने वाले वाहन चालक अपना वाहन बनाई गई निर्धारित पार्किंग मे खडा कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जायेगे।

Exit mobile version