पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एशियन रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप व एशियन गेम्स इवेंट के ट्रायल दिनांक 14 मई 2023 को रोहतक में किया जाएगा। जिस कारण 14 मई को सुबह 5 बजे से लेकर सांय 4 बजे तक हिसार रोड से जींद रोड (ऑटर बाईपास रोड) को ब्लॉक किया जायेगा। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए इस दौरान जींद रोड से हिसार रोड व हिसार से जींद रोड जाने वाले वाहनों के लिए रुट डायवर्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान पुलिस द्वारा डायवर्ट किए गए रुट का चयन करे। ब्लॉक किये गये रोड के साथ लगते लिंक रोड या गांव से लिंक रोड वाले वाहन चालक इस समय रोड का चयन ना करे व अन्य छोटे, विकल्प रास्तो का चयन कर अपने गंतव्य की तरफ जाएं।
ब्लॉक किया गया रोड-
आउटर गोल चक्कर जींद रोड रोहतक से आउटर बाईपास होते हुए खाटू श्याम मंदिर गोल चक्कर हिसार रोड रोहतक तक की दोनो तरफ की सड़क को आमजन के लिए अवरुद्ध किया गया है। आपत्तकालीन सेवा जैसे पुलिस वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को छोड़कर बाकी सभी वाहनों के लिए सड़क अवरुद्ध रहेगी।
डायवर्ट रुट:-
1. हिसार रोड से जींद रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक हिसार बाईपास चौक, जींद बाईपास चौक होते हुए जींद रोड की तरफ पहुंचे।
2. इसी तरह जींद रोड से हिसार रोड की तरफ आने वाले वाहन चालक जींद बाईपास चौक, हिसार बाईपास चौक होते हुए हिसार रोड की तरफ पहुंचे।
