पुलिस लाईन रोहतक में आज सोमवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधिकारियों/जवानो को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक महम संदीप, उप पुलिस अधीक्षक रजनीश, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला रोहतक के सभी प्रभारी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानो ने हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने परिवहन शाखा मे मौजूद वाहनो का पुलिस लाइन मे परेड के दौरान वाहनो का निरीक्षण किया। लॉ एंड आर्डर कम्पनी को कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाईन में अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान जवानों ने दंगा निरोधक उपकरण लाठी-डंडा, कैन शिल्ड सहित जवानों को दंगा निरोधक उपकरण का बारिकी से अभ्यास कराया गया है। उच्च अधिकारियों से सम्पर्क में रहे तथा स्थिति से अवगत कराते रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के बाद अर्दली रुम लगाया गया जिसमें जवानों की समस्याओं को सुना गया तथा मौका पर संभव हल किया गया।



परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय काम करने वालो व वारदातो को जल्द हल करने वाले 70 जवानो/अधिकारियो को 29 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालो पीएसआई मनोज, उप.नि. राजेश को 3 नशा तस्करो की प्रॉपर्टी अटैच करवाने पर 2 हजार रुपये का नगद इनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। स.उप.नि. अनिल, मुख्य सिपाही जिले, मुख्य सिपाही चांद, सिपाही प्रवीण कुमार को 50 ग्राम हैरोइन सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नगद इनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उप.नि. हरपाल, मुख्य सिपाही कुलदीप, मुख्य सिपाही दिनेश, मुख्य सिपाही कृष्ण, मुख्य सिपाही मुकेश, मुख्य सिपाही बलकर, मुख्य सिपाही विपिन, मुख्य सिपाही नरेन्द्र आईआरबी स्टाफ को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू करने पर 2 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

मुख्य सिपाही राजेश, एसपीओ जितेन्द्र, होमगार्ड मुकेश को चोरी के मामले मे आरोपी को पकडने पर 2 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उप.नि. सतीश, स.उप.नि. कुलदीप, स.उप.नि. जसबीर, स.उप.नि. राजेन्द्र, मुख्य सिपाही हरीश, मुख्य सिपाही जितेन्द्र, मुख्य सिपाही मंजीत को हत्या के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार करने पर 5 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पीएसआई मनोज, स.उप.नि. संजीत, स.उप.नि. अनिल, स.उप.नि. अमित, स.उप.नि. प्रदीपको एनडीपीएस एक्ट के मामले मे आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पीएसआई बलराज, स.उप.नि. हंसराज, स.उप.नि. राकेश, मुख्य सिपाही सुनीता को धोखाधडी के मामले मे आरोपी को काबू करने व आरोपी से 1 मोबाइल फोन व 12700/- रुपये बरामद करने पर एक हजार रुपये का नगद इनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
स.उप.नि. श्रीभगवान, स.उप.नि. निकेश, मुख्य सिपाही प्रदीप को हत्या की वारदात मे आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने पर 10 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

पीएसआई मनोज, उप.नि. राजेश, स.उप.नि. अमित, मुख्य सिपाही राकेश, सिपाही दीपिका को एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला आरोपी को 40 किलो 750 ग्राम गांजा सहित काबू करने पर 2 हजार रुपये का नगद ईनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

स.उप.नि. प्रवीण को उदघोषित अपराधी की प्रॉपर्टी अटैच करवाने पर 1 हजार रुपये का नगद इनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

अच्छा कार्य करने पर स.उप.नि. जयवीर, मुख्य सिपाही अजीत, सिपाही संदीप, निरीक्षक कुलदीप, स.उप.नि. प्रवीण, स.उप.नि. अमित, स.उप.नि. राजेश, मुख्य सिपाही महावीर, मुख्य सिपाही रविन्द्र, मुख्य सिपाही रविन्द्र, स.उप.नि विनय, स.उप.नि. प्रवीण, मुख्य सिपाही हरेन्द्र, मुख्य सिपाही मनोज, मुख्य सिपाही महेश, सिपाही जोगिन्द्र, सिपाही सचिन, सिपाही प्रवीण, सिपाही सोनू देवी, मुख्य सिपाही कुलदीप, मुख्य सिपाही मुकेश, मुख्य सिपाही विष्णु,, सिपाही कृष्ण, मुख्य सिपाही ओमबीर, मुख्य सिपाही सुरेन्द्र, सिपाही सोनीपाल व सिपाही रविना को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

