रोहतक पुलिस की टीम ने मोखरा निवासी अनिल की गोली मारकर की गई हत्या (ब्लाइंड मर्डर केस) की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 31.05.2024 को पुलिस को सूचना मिली की आउटर गोहाना रोड जींद बाईपास के पास एक युवक को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया है जिसे पीजीआईएमएस ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अनिल पुत्र स्व. राजेन्द्र निवासी मोखरा के रुप मे हुई। मृतक युवक के भाई सुनील की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 344/2024 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 31.05.2024 को अनिल अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। अनिल के भाई सुनील को सूचना मिली की उसके भाई अनिल को आउटर गोहान रोड नजदीक जींदबाईपास के पास अज्ञात युवको द्वारा गोली मार दी गई


दौराने जांच दिनांक 25.06.2024 को आरोपी वीरपाल पुत्र सुनील व अंकित पुत्र बलबीर निवासीगण सांघी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का एक मामला दिल्ली मे दर्ज है।
हत्या का कारण-


जांच में सामने आया कि आरोपियो को किसी वारदात को अंजाम देना था जिसके लिये आरोपियो को मोटरसाइकिल की ज़रूरत थी। आरोपियो ने अनिल से गन प्वाइंट पर मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। अनिल ने मोटरसाइकिल छीनने का विरोध किया तो आरोपियो ने अनिल को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया।

    YouTube
    YouTube
    Set Youtube Channel ID
    WhatsApp
    error: Content is protected !!