पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत रोहतक पुलिस द्वारा अवैध धंधा करने वालो के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जून माह में रोहतक पुलिस ने अवैध धंधों पर नकेल कसते हुए 53 मामलें दर्ज करते हुए 65 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीपीएस एक्टः-

     नशीले पदार्थों के खिलाफ रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जून माह में कार्यवाही करते हुए 16 मामलें दर्ज किए गए है जिनमें 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 70 ग्राम अफीम, 200 ग्राम चरस/सुल्फा, 439 ग्राम गांजा, 98 ग्राम 748 मिलीग्राम हेरोईन व प्रतिबंधित 08 बोतल विनरेक्स बरामद हुई है।

शस्त्र अधिनियमः-

      जून माह मे अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 04 मामलें दर्ज करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 04 देशी पिस्तोल, 1 रिवाल्वर व 04 रौंद बरामद हुए है।

आबकारी अधिनियमः-

आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 32 मामलें दर्ज किए गए है जिनमें 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कुल 668 बोतल शराब देशी, 250 बोतल शराब अंग्रेजी व 133 बोतल बीयर बरामद हुई है।

जुआ अधिनियमः-

     रोहतक पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा खाईवाली का अवैध धंधा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक मामला दर्ज किया गया जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से जुआ मे दांव पर लगे 440/- रुपये बरामद हुए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!