Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित युवक को किया काबू ,90.44 ग्राम चरस बरामद

Man in handcuffs

  रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर तुंरत कार्रवाई करते हुये नशीले पदार्थ सहित युवक को काबू किया है। युवक से 90.44 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. मंजीत के नेतृत्व मे पुलिस टीम बाल्मिकी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की जिला झज्जर निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे खडा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्द्रा कॉलोनी पुल के पास बनी सीढियो के पास बाबा के भेष मे आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राहुल पुत्र मांगे राम निवासी गाव मारोत जिला झज्जर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 90.44 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 495/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version