Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने रेवाड़ी- सोनीपत में चोरी करने वाला चोर पकड़ा: पोस्को केस में चल रहा फरार, 6 वारदातों का खुलासा

रोहतक पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गांव मकडौली निवासी रतनेश की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रतनेश ने किराये पर रोडी डस्ट मिलाने वाली मिक्चर मशीन ली हुई थी। जो खुले प्लॉट मे खड़ी कर रखी थी। 17-18 सितंबर की रात को अज्ञात युवक मिक्चर मशीन को चोरी कर मौके से फरार हो गया

मामले की जांच एएसआई जितेंद्र ने की। जांच के दौरान आरोपी रोहतक की श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी मोनू नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी से अन्य 6 वारदातों का खुलासा हुआ है।

इन वारदातों का हुआ खुलासा 1. आरोपी ने गोहाना बस स्टैंड के पास बनी मार्केट से करीब 4 महीने पहले बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की थी। 2. करीब 5 माह पहले गोहान बस स्टैंड रोहतक से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। 3. आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जींद रोड गोहाना पर स्थित अपने फूफा की दुकान से 8 पंखे, पानी की मोटर व अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। 4. आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी मे पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी फरारी काटते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। 5. करीब एक महीने पहले रेवाड़ी स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। 6. गांव मकडौली टौल के पास से एक जनरेटर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version