दिनांक 10.09.2022 को रात के समय रोहतक कंट्रोल रुम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कनीना, नारनौल मे युवक को गोली मारने वाले आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहतक की तरफ़ निकले है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी प्रभारी थाना/चौकी तथा गश्त में मौजूद सभी राईडर/पीसीआर/ईआरवी को अलर्ट किया गया। थानो की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए अपने-2 एऱिया मे छानबीन करी शुरु की। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में स.उप.नि. प्रदीप, मुख्य सिपाही प्रदीप व अन्य पुलिस टीम ने गश्त करते हुए बंसत विहार कालोनी मे घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल के नम्बर की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 3 युवको को शक के आधार पर काबू किया गया।
युवको की पहचान संदीप पुत्र रामबीर, कल्लु पुत्र बबलु निवासीगण बहरोड व नरेंद्र पुत्र विरेंद्र निवासी पंचगाव के रूप में हुई। पुलिस ने युवको को काबू कर आगामी कार्यवाही हेतू नारनौल पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मोटरसाईकिल नम्बर के आधार पर आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि थाना अर्बन स्टेट की टीम ने कडी मेहनत करते हुए सच्ची निष्ठा व लग्न के साथ अपनी ड्यूटी की है। थाना टीम बधाई की पात्र है। मोटरसाईकिल नम्बर के आधार पर तुरंत ही संदिग्ध युवकों को पकडने वाली पुलिस टीम को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

