Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश:हत्या के प्रयास की वारदात में फरार था; देसी पिस्तौल बरामद, 2 दिन पुलिस रिमांड मिला

रोहतक पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जो शिवाजी कॉलोनी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास की वारदात में फरार चल रहा था। वहीं, पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपS का इनाम भी घोषित कर रखा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है।

आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

CIA-2 प्रभारी स्टाफ SI आजाद नैन ने बताया कि ASI संतकुमार के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि युवक अवैध हथियार सहित घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ ऑफिस के पास पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान शिवाजी कॉलोनी निवासी संगम के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास आदि के चार मामले जिला रोहतक व दादरी में दर्ज हैं। आरोपी विजय नगर निवासी युवक पर हमला करने की वारदात में फरार चल रहा था। इसकी FIR शिवाजी कॉलोनी में 2023 में दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित है और जिला पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।

Exit mobile version