Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने पकड़ा नूंह का ठग:युवक के खाते से उड़ाए थे 80 हजार; चचेरे भाई का मोबाइल नंबर किया इस्तेमाल

हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने झांसे में लेकर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। इसने एक व्यक्ति से गलती से खाते मे 20 हजार रुपए डालने का मैसेज कर 80 हजार रुपए की ठगी की थी। वहीं आरोपी के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रोहतक के साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव बोहर निवासी राहुल ने ठगी की शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 12 जून 2022 को राहुल के पास सुबह करीब सवा 9 बजे अज्ञात नम्बर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने राहुल को कहा कि उसने गलती से उसके खाते में 20 हजार रुपए डाल दिए।युवक ने राहुल को कहा कि वो पैसे वापस भेज दें। राहुल ने अपना बैलेंस चैक किया तो उस दौरान एक वॉट्सऐप नम्बर से कॉल आई। युवक ने राहुल को बैलेंस पूछा। राहुल ने बैलेंस चैक करने करने के लिये फोन पे का पासवर्ड भरा। इसी दौरान राहुल के खाते से बारी-बारी से 4 बार मे 20-20 हजार करके कुल 80 हजार रुपए कट गए।मामले के जांच अधिकारी साइबर थाना में तैनात मुख्य सिपाही संदीप ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी जिला नूंह के ढाणा निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी अपने चाचा के लड़के के मोबाइल नंबर से कॉल कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

Exit mobile version