Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर:राजस्थान से जा रहा था पंजाब, 12 कट्‌टों में भरा 360 किलो डोडा बरामद


रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये गाडी सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। गाडी से 360 किलो 900 ग्राम डोडा चुरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी को पेश अदालत कर 06 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. मंजीत के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम खैरडी मोड कलानौर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये 152 डी हाइवे पुल के नीचे नज़दीक गांव खैरडी के पास नाकाबंदी वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गांव खौरडी की तरफ से बिना नम्बर की टीटा गाडी मे सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान तौसीफ अहमद पुत्र मौहम्मद निवासी नूर खॉ बगनाह मोहरा जिला बारामूला, जम्मू कश्मीर के रुप मे हुई।नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी टाटा से कुल 13 ड्राम बरामद हुये। 1 ड्राम मे काला तेल व 12 ड्राम से कुल 360 किलो व 900 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। युवक के खिलाफ थाना कलानौर मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पेश अदालत कर 06 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की जाँच स.उप.नि विनय द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version