Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतकरोहतक पुलिस ने 6240 बोतल व 18240 पव्वा शराब से भरा ट्रक पकड़ा: ट्रक ड्राइवर व आरोपी राहुल निवासी राजस्थान गिरफ्तार

Man in handcuffs


प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि दिनांक 22.02.2025 को रोहतक पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए ट्रक में अवैध रूप से भरी हुई भारी मात्रा मे शराब को जब्त किया था। पुलिस टीम द्वारा छापेमारी करते हुये पानु ढाबे पर खडे ट्रक से अवैध शराब को बरामद किया गया था। नियमानुसार तलाशी लेने पर ट्रक मे खल बिनौला (पशुओ के चारा) मे अवैध शराब छिपा रखी थी। ट्रक से 900 पेटी शराब मिली जो 6240 बोतल व 18240 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई थी। मामले की गहनता से जांच की गई। आरोपियो के खिलाफ थाना बहुअकबरपुर मे धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 345(3) बीएनएस व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 31/2025 अंकित किया गया है। मौके से ट्रक ड्राइवर को काबू किया गया था। दौराने जांच दिनांक 21.05.2025 को स.उप.नि. जसबीर के नेतृत्व मे शराब की तस्करी करने वाले आरोपी राहुल पुत्र मोराराम निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version