Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने सूचना के आधार पर नशीले पदार्थ सहित महिला को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ सहित महिला को काबू किया है। महिला से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी एएनसी इंचार्ज ने बताया कि स.उप.नि. संजीत के नेतृत्व मे एएनसी की टीम जींद बाईपास चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की खोखराकोट निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे माता दरवाजा रोड के पास खडी है। सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माता दरवाजा रोड के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान निर्मला पत्नी जोगेन्द्र उर्फ जोगा निवासी खोखराकोट के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर महिला के पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर मे अभियोग संख्या 253/2023 अंकित किया गया है।

Exit mobile version