Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने घर से मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने की वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक समेत दो युवक किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने वार्ड न. 02, सांपला मे स्थित घर से मोबाइल फोन व नगदी चोरी की  वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक समेत दो आरोपियो को काबू किया गया है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी रुस्तम को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि दिनांक 06.07.2023 को वार्ड न. 02, सांपला निवासी रेनू की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 5/6 जुलाई 2023 की रात के समय करीब 1 बजे अज्ञात युवक रेनू के घर की कुंडी खोलकर घर से एक मोबाइल फोन व करीब 15 हजार रुपये चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी स.उप.नि. सन्नी व उप.नि. समुन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.07.2023 को आरोपी रुस्तम पुत्र संजय निवासी देव नगर सांपला को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा मोबाइल फोन व साढे चौदह हजार रुपये बरामद हुए है।

Exit mobile version