पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने अलग-2 स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो देसी पिस्तौल बरामद हुए हैं।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि सीआईए-1 स्टाफ की टीम रोहतक झज्जर रोड जेएनएल नहर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान शहर की तरफ से पैदल रहे लड़के को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान आदित्य निवासी सुनारिया कला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल मिली। उसके खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। वहीं नामदेव चौक के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। सुनारिया चौक की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर उसकी पहचान अंशुल निवासी सुनारियां कला के रूप में हुई है।

