Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने सुभाष नगर रोहतक मे स्थित घर से हुई सामान चोरी की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने सुभाष नगर रोहतक मे स्थित घर से हुई सामान चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सिविल लाइन निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सुभाष नगर निवासी कृष्ण लाल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि कृष्ण लाल फ्रिज रिपेयर करने का काम करता है। सुभाष नगर मे स्थित कृष्ण लाल का घर बंद रहता है। दिनांक 16.07.2023 की सांय करीब 4 बजे कृष्ण लाल अपने घर गया तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर से कृष्ण लाल को पानी की टूटी, गीजर, पानी की मोटर, कूलर की मोटर व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।

मामले की जांच स.उप.नि अजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.07.2023 को आरोपी संजय पुत्र भदेसा निवासी गंगापुर जिला भागलपुर बिहार व सोलजर पुत्र बाल्मिकी निवासी जेतपुर जिला लखीसराय बिहार को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version