Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को किया’ गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि झज्जर हाल सांपला निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 15/16 अप्रैल की रात को मोहित अपने पुत्र को दिल्ली रोड सांपला पर स्थित सूर्या अस्पताल मे मोटरसाइकिल पर लेकर गया हुआ था। मोहित ने अपनी मोटरसाइकिल को अस्पताल को बाहर खडी कर दी व अन्दर चला गया। बाहर आने पर मोहित को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोहित की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच मुख्य सिपाही शम्भूदयाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.4.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीण पुत्र प्रदीप व विशाल पुत्र सतपाल निवासीगण सालापुर माजरा सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. प्रवीण पुत्र प्रदीप निवासी सालापुर माजरा सोनीपत

2. विशाल पुत्र सतपाल निवासी सालापुर माजरा सोनीपत

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 159 दिनांक 16.04.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना सांपला

Exit mobile version