Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गांव कलिंगा के युवक से लिफ्ट लेने के बहाने से मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीनने की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने गांव कलिंगा के युवक से लिफ्ट लेने के बहाने से मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना महम निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि कलिंगा निवासी राहुल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 15.07.2023 को राहुल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी से आईटीआई के पिछे वाले रस्ते से होते हुए महम की तरफ आ रहा था। रास्ते मे दो लडको ने सडक तक छोडने के लिए लिफ्ट मांगी। राहुल ने दोनो युवको को बैठा लिया। युवको ने बैठते ही राहुल को पकड लिया व हाथो को बांध दिया। दोनो युवक राहुल का मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल छीन कर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच स.उप.नि सोमबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.07.2023 को आरोपी सतीश पुत्र महाबीर व अजय पुत्र चांद निवासीगण गांव बहलम्बा को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है।

Exit mobile version