Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने अवैध सस्ती शराब को नकली शराब बनाने के मामले मे शामिल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने पूर्व सीएम फॉर्म हाउस रोड पर स्थित दुकान से अवैध सस्ती शराब को नकली शराब बनाने के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी उप.नि सुशील कुमार ने बताया कि दिनांक 03.04.2026 को पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम को सूचना मिली कि टिटौली निवासी अमित व आशीष दोनो भाई मिलकर भारी मात्रा मे अवैध सस्ती शराब को खाली ब्रांडेड बोतल मे भरकर मंहगे दामो मे बेचने का काम करता है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा स.उप.नि सन्नी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक को साथ लेकर नियमानुसार पूर्व सीएम हाउस रोड पर स्थित दुकान पर छापेमारी की। मौके से आशीष को काबू किया गया था। दुकान से 150 बोतल नकली शराब, 2544 खाली बोतल, 704 रैपर, 120 ट्रैक एंड ट्रैस स्ट्रीप मार्क, ढक्कन व अन्य सामान बरामद हुआ है।

   मामले की जांच स.उप.नि सन्नी द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.04.2026 को आरोपी अमित पुत्र दर्शन निवासी टिटोली व रवि पुत्र प्रदीप निवासी बीबीपुर हाल राजेन्द्रा कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

1.अमित पुत्र दर्शन निवासी टिटौली

2. रवि पुत्र प्रदीप निवासी बीबीपुर हाल राजेन्द्रा कालोनी रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 80 दिनांक 03.04.2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व आबकारी अधिनियम थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक

Exit mobile version