Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल दो आरोपी किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रेम नगर निवासी रचना की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 10.01.2023 को रात करीब 8.30 बजे रचना अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर किला रोड से अपनी घर की तरफ जा रही थी। जब रचना सिविल अस्पताल के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज स्पीड मे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए व स्कूटी पर रचना के पीछे बैठे उसके बेटे के हाथ से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गये। रचना के पर्स मे करीब 5/6 हजार रुपये थे। मामले की जांच स.उप.नि मनोज द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.04.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी अशोक उर्फ काला पुत्र बलबीर निवासी बाल्मिकी बस्ती गांधी कैम्प पटेल नगर रोहतक व पवन पुत्र रामनिवास निवासी मुंडका दिल्ली हाल रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. अशोक उर्फ काला पुत्र बलबीर निवासी बाल्मिकी बस्ती गांधी कैंप पटेल नगर रोहतक

2. पवन पुत्र रामनिवास निवासी मुंडका दिल्ली हाल रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 07 दिनांक 10.01.2023 धारा 379 ए/34 भा.द.स. थाना पुरानी सब्जी मंडी 

Exit mobile version