Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने हुड्डा सिटी पार्क के सामने से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने हुड्डा सिटी पार्क के सामने से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सिविल लाइन निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि गांव चांदपुर जिला झज्जर निवासी पंकज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 07.07.2023 को दोपहर करीब 2 बजे पंकज अपनी मोटरसाइकिल को हुड्डा सिटी पार्क के सामने खडी कर पार्क मे अंदर खाना खाने चला गया। पंकज जब करीब 1 घण्टे बाद वापिस आया तो उसे अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक पकंज की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गये। मामले की जांच स.उप.नि मंजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.07.2023 को आरोपी साहिल पुत्र धर्मराज निवासी गांव अहुलाना जिला सोनीपत व आर्यन पुत्र अशोक निवासी सिलाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version