Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियो से दोनों चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

      प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गोहाना रोड रोहतक निवासी मनीष ने थाना आर्य नगर मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग संख्या 28/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 27.01.2023 को रात करीब 8.30 बजे मनीष अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मदन लाल धीगडा कम्युनिटी सेंटर ओल्ड आईटीआई गया हुआ था। अज्ञात युवक पीछे से मनीष की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

     मामलें की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.04.2023 को मुख्य सिपाही मंजीत के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी साहिल पुत्र बलजीत व लखयाल पुत्र बिजेन्द्र निवासीगण मोखरा रोहतक को गिरफ्तार किया गया। दौराने जांच सामने आय़ा कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो ने दिनांक 08.12.2022 को इन्द्रा कॉलोनी मे स्थित गुरुद्वारे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना शहर मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 923/2022 अंकित है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. साहिल पुत्र बलजीत निवासी मोखरा

2. लखयाल पुत्र बिजेन्द्र निवासी मोखरा रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-अभियोग संख्या 28 दिनांक 28.01.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना आर्य नगर

Exit mobile version