रोहतक पुलिस की संयुक्त टीम ने सैनिक कालोनी के पास युवक के ब्लाइंड मर्डर की वारदात का 12 घंटे के अंदर अंदर खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। अज्ञात युवको ने सैनिक कालोनी के पास पैदल जा रहे दो युवकों पर छुरी से हमला करने की वारदात को अंजाम दिया जिसमे छुरी लगने से एक युवक की मौत हो गई व दूसरा युवक घायल है। सीआईए-1 स्टाफ व थाना शहर की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि दिनांक 01.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली की दो युवक को घायल अवस्था में पीजीआईएमएस रोहतक में दाख़िल हुए हैं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दोनो युवकों की पहचान शुभम पुत्र दलेल निवासी बसाना जिला सोनीपत हाल सूर्य कॉलोनी व रंजीत पुत्र रघुवीर निवासी सैनिक कॉलोनी रोहतक के रुप मे हुई। घायल हुए रंजीत की लगी चोटो के कारण मौत हो गई। शुभम की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुभम नट बोल्ट की फ़ैक्टरी मे काम करता है व उसका दोस्त रंजीत शंकर ऑटो फ़ैक्ट्री सैनिक कालोनी रोहतक मे काम करता था। दिनांक 01.03.2023 को फ़ैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद उसके दोस्त रंजीत व मोहित अपने घर बिहार जा रहे थे। शुभम उनको छोडने उनके साथ पैदल-2 रेलवे स्टेशन की तरफ़ जा रहे थे। सुबह क़रीब सवा 5 बजे सैनिक कॉलोनी रोहतक में डीडा कंपनी के पास पहुँचे तो पीछे से चार अज्ञात युवक आए जिनमे से दो युवकों ने शुभम के मुंह व छाती पर वार किया व रंजीत पर छुरी से पाशु के दाहिने साइड पर वार किया। युवकों ने पत्थरो से भी शुभम व रंजीत पर वार किया। शोर मचाने पर युवक रंजीत का फ़ोन छीनकर चारो युवक मौक़े से फ़रार हो गए। छुरी से घायल हुए शुभम व रंजीत को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहाँ रंजीत ने वारदात में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने मामलें की जांच प्रभारी सीआईए-1 उप.नि अनेश कुमार व प्रभारी थाना शहर निरीक्षक देशराज के नेतृत्व में सयुक्त टीम को सौंपी। वारदात के कुछ घण्टो के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद उर्फ़ भौंदा पुत्र अशोक निवासी बिरोजपुर उतर प्रदेश हाल सैनिक कालोनी व पवन पुत्र बलवान निवासी दूधपुर बंकसर बिहार हाल कुताना बस्ती रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियो को भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लूट कर इरादे से शुभम व रंजीत पर हमला किया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।

