Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने होटल की साइट पर रेट व रिव्यू करने के नाम पर 304510/- रुपये की धोखाधडी करने के गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने होटल की साइट पर रेट व रिव्यू करने के नाम पर 304510/- रुपये की धोखाधडी करने की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक सुलेन्द्र सिंह ने बताया कि रोहतक निवासी दीपिका की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 15.11.2024 को दीपिका के पास एक व्हाटसअप आया जिसने कहा कि होटल की साइट पर रेट और रिव्यू करने के पैसे दिये जायेगे। जिसके बाद दीपिका को टेलीग्राम का एक लिंक दिया गया और होटलो के लिंक भेजे गये। दीपिका की सारी डिटेल लेने के बाद उन्होने दिपिका के पास 250 रुपये पेयएटीएम कर दिये। दीपिका को लिंक भेजे और एक अंकाउट बनाया जिसमे दीपिका से 7 हजार रुपये डालने को कहा। दीपिका ने उनके कहे अनुसार पैसे डाल दिये। जिसके बाद उन्होने दीपिका को कहा कि दीपिका से गलती हुई है और इस गलती को ठीक करने के लिये आपको और पैसे डालने होगे जिसके ठीक होने पर पैसे आपको वापिस मिल जायेगे। इसी तरह उन्होने दीपिका से अलग-2 ट्राजैक्शन मे रुपये डलवा लिये। दीपिका ने पैसे वापिस मांगने पर वह बहाने बनाते रहे। दीपिका से धोखाधडी से कुल 304510/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये।


मामले की जांच मुख्य सिपाही नवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दिनांक 09.04.2025 को आरोपी तुषार पुत्र देवेन्द्र निवासी जयपुर व सन्नी पुत्र गोरी शंकर निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह मे शामिल रहे आरोपी मोहम्मद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version