Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने पशु चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी किये गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने पशु चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि गांव करौथा निवासी जगबीर की शिकायत के आधार अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जगबीर ने अपनी दो भैस व कटडे का अपने प्लॉट मे बांधा हुआ था। दिनांक 22.03.2022 को

जगबीर के प्लॉट से दोपहर 3 बजे अज्ञात युवक एक भैंस व एक कटडे को चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जाँच मुख्य सिपाही राकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 23.03.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी दीपक उर्फ मोगली पुत्र रामधन व साहिल पुत्र पवन निवासीगण गांव करौथा को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी दीपक उर्फ मोगली का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी दीपक उर्फ मोगली चोरी की वारदातो मे गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. दीपक उर्फ मोगली पुत्र रामधन निवासी गांव करौथा

2. साहिल पुत्र पवन निवासी गांव करौथा

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 197 दिनांक 22.03.2023 धारा 379 भा.द.स थाना शिवाजी कालोनी

Exit mobile version