रोहतक पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जाँच जारी है। 

प्रभारी थाना महम निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि वार्ड न.6  निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 11.4.2023 को संदीप अपनी दुकान को बंद करके रात के समय घर चला गया। दिनांक 12.04.2023 को संदीप दुकान पर आया तो दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला। अज्ञात युवको ने दुकान की पीछे की दीवार को तोडकर दुकान से मोबाइल फोन, एस्सीरीज, ब्लूटूथ नैकबंड व वॉच इत्यादि सामान चोरी हुआ मिला।

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ व शहर महम पुलिस चौकी  की टीम द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच स.उप.नि सोमबीर के नेतृत्व मे दिनांक 07.06.2023 को संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी कर्मबीर उर्फ टाइगर पुत्र पवन निवासी सल्लारा मौहल्ला रोहतक, आशीष उर्फ़ गंजा पुत्र रतन निवासी डेयरी मौहल्ला रोहतक व इन्दराज पुत्र सुल्तान को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी इन्दराज की शिनाख्त पर दोनो आरोपियो को क़ाबू किया गया है । आरोपी इन्दराज से चोरीशुदा मोबाइल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

 1.कर्मबीर उर्फ टाइगर पुत्र पवन निवासी सल्लारा मौहल्ला रोहतक

2.आशीष उर्फ़ गंजा पुत्र रतन निवासी डेयरी मौहल्ला रोहतक 

3.इन्दराज पुत्र सुल्तान 

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 136 दिनांक 13.04.2023 धारा 457/380/411 भा.द.स. थाना महम

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!